Site icon India Live Today

नई पीढ़ी और महिलाएं सिविल डिफेंस से जुड़ें …. अभय प्रसाद

d4be6f9a 18ad 465b bc88 e1470dc155cf

 

लखनऊ। आज के परिवेश में नई पीढ़ी और ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को सिविल डिफेंस से जुड़ने की आवश्यकता है। ये बात सिविल डिफेंस के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस अभय कुमार प्रसाद ने कही।

सिविल डिफेंस का 62वां स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में लखनऊ सिविल डिफेंस के छतरमंजिल के बगल में स्थित सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें अभय कुमार प्रसाद पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और सबसे पहले विभाग के ध्वज को फहराया गया। तत्पश्चात लखनऊ सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा और स्टोर सुप्रिटेंडेंट मनोज कुमार वर्मा को डीजी डिस्क अवॉर्ड प्रदान किए जाने की घोषणा की। पुलिस महानिदेशक ने इसी के साथ गत वर्ष डीजी डिस्क अवॉर्ड पाने वाले डिवीजन वार्डन चौक सुनील कुमार शुक्ला और सेक्टर वार्डन अंजू अवस्थी को भारत सरकार द्वारा भेजे डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया।

पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव 2024 में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में लखनऊ के 297 पोलिंग बूथ पर 594 सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने मतदाताओं को शीतल पेय जल उपलब्ध कराया था साथ ही वृद्ध जनों, दिव्यांग जनों को वोट कराने में सहयोग किया था। जिसके लिए पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस अभय प्रसाद ने 594 स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

लखनऊ सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने साल भर वार्डेनो के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उपनियंत्रक अनिता प्रताप ने कार्यालय द्वारा किए कार्यों को गिनाया। डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी व स्टाफ अफसर ऋतुराज रस्तोगी ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुमित मौर्य ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा, ममता रानी, रेखा पांडेय, मुकेश कुमार, डिविजनल वार्डन सुनील कुमार शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय जौहर, सुनील कुमार यादव, सत्येंद्र शर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डन हरीश चंद्रा, हेमंत कौशल, जावेद जैदी, जगदीश यादव, स्टाफ अफसर गुफरान अहमद, आशीष कपूर, संदीप अग्रवाल, अयाजुद्दीन, अरविंद मिश्रा, रीता पटेल, डॉ पंकज, रामगोपाल, संतोष सिंह, नफीस अहमद, के आर पाल,ऐश्वर्या शर्मा,हितेश गुप्ता,संदीप कुमार,जय सिंह,रामखेलावन वर्मा,के के पांडे,सन्नी सहनी, सुमित कुमार,आशीष गुप्ता,आर के पांडे,राकेश मास्टर,नंदराम यादव,मोहम्मद अलीम,सज्जन अली,शाज़िया सिद्दीकी,सद्दाम, मोहम्मद आकिब,फ़ैज़ शब्बीर, पिंटू वर्मा,वारिस अली खान, आशीष कुमार,सुरेश पाल,के के त्रिपाठी,अशोक गुप्ता,अखिलेश कुमार वर्मा, यदुवीर सिंह रघुवंशी,संतोष पांडे, मोहम्मद शफीक,अंकित यादव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version