Books in library

UP के 50 शहरों में कोहरा, मौसम विभाग ने आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ। यूपी के 50 जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी करीब 100 मीटर रह गई है। मौसम विभाग ने आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। गाजियाबाद में देर रात बारिश हुई। रविवार को मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पहुंच गया। मेरठ में ठंड ने 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बीते 24 घंटे में मेरठ और मुजफ्फरनगर सबसे सर्द जिले रहे। इसके अलावा गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, बुलंदशहर जिले भी साढ़े चार से पांच डिग्री पारे के बीच ठिठुरते रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार को 50 से अधिक जिलों में घना कोहरा और शीतलहर की चेतवानी दी है। बुधवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। अलीगढ़, मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा।

सुबह सुबह घना कोहरा

मंगलवार की सुबह आगरा शहर में भी सुबह कोहरा छाया रहा। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ी। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आगरा, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, हाथरस, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा व बरेली समेत 50 जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर का असर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *