Books in library

फ्रस्टेशन-डिप्रेशन के शिकार हैं राहुल गांधी : ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी प्रदेश को अराजकता-दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं।

बोले- यूपी में कानून का राज, प्रदेश में आ रही औद्योगिक क्रांति, जनता जानती है सच्चाई।

लखनऊ। राहुल गांधी फ्रस्टेशन और डिप्रेशन के शिकार हैं। वे अनर्गल बयानबाजी करके जनता को बरगलाना चाहते हैं। प्रदेश को अराजकता और दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं। राहुल गांधी दिग्भ्रमित हैं। यूपी में औद्योगिक क्रांति आ रही है। हर क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम विपक्षियों को पच नहीं रहे हैं। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी संभल तो कभी अलीगढ़ जाना चाहते हैं। अपनी हवाई बयानबाजी से जनता को उकसाना चाहते हैं। हाथरस में सीबीआई ने जांच पूरी कर ली है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि जनता उनकी असलियत जान चुकी है। आज उत्तर प्रदेश तेजी से बढ़ता हुआ राज्य है। देश में हम जल्द ही नंबर एक के पायदान पर पहुंच जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को यूपी के बढ़ते कदम पच नहीं रहे हैं। वे राज्य को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं। आज यूपी की कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में हो रही है। यूपी मॉडल को अन्य राज्य अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अनुरोध है कि वे अपनी स्थिति को लेकर मनन करें। जनता अब उनसे तंग आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *