Books in library

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन

दिल्ली एम्स की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह जी के निधन की आधिकारिक पुष्टि की गई।

दिल्ली।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह को शाम के समय सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग (आईसीयू) में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया।

Delhi%20AIIMS%20ne%20adhikarik%20pusti%20ki

पूर्वप्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह का निधन, मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस दिल्ली AIIMS में भर्ती थे मनमोहन सिंह। रॉबर्ट वाड्रा ने दी मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पत्नी एम्स में मौजूद, कुछ देर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचेंगे AIIMS।

दिल्ली AIIMS के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान को तैनात।

भारत की अर्थव्यवस्था में ‘सुधार’ के नायक थे मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने देश में हुए आर्थिक सुधारों में अहम रोल निभाया था। वह साल 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री भी रहे। उन्होंने बजट के दौरान उदारीकरण, निजीकरण और वैश्विकरण से जुड़े कई एलान किए थे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली।

RBI के गवर्नर भी रह चुके थे डॉ. मनमोहन सिंह

डॉ. मनमोहन सिंह शांत और अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। यही वजह है कि उनकी पार्टी के राजनीतिक विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। पूर्व पीएम राजीव गांधी की सरकार में वह 1985 से 1987 तक भारतीय योजना आयोग के प्रमुख के पद पर भी रहे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के साथ भी काम किया। इसके अलावा वह 1982 से 1985 तक RBI के गवर्नर भी रहे। इस दौरान उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में कई सुधार किए।

अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक का सफर

पंजाब में जन्मे देश के पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री और 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट व PG की डिग्री ली और 1957 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से आर्थिक ट्रिपोस पूरा किया। 1962 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डी. फिल. की उपाधि प्राप्त की थी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने लिखा- डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे PM थे और मैं गुजरात का CM था। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, अद्वितीय कद के अर्थशास्त्री को खो दियाः खड़गे

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया। उन्होंने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, एक बेदाग निष्ठावान नेता और अद्वितीय कद के अर्थशास्त्री को खो दिया है। मैं एक आजीवन वरिष्ठ सहयोगी, एक सौम्य बुद्धिजीवी और विनम्र आत्मा के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भारत की आकांक्षाओं को मूर्त रूप दिया।

राजनीति में बहुत कम लोग सरदार मनमोहन सिंह जी जैसा सम्मान पाते हैं’

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर प्रियंका गांधी ने लिखा- राजनीति में बहुत कम लोग सरदार मनमोहन सिंह जी जैसा सम्मान पाते हैं। उनकी ईमानदारी हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगी और वे हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो इस देश से सच्चा प्यार करते हैं। वे वास्तव में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और अंत तक साहसी रहे। राजनीति की कठिन दुनिया में एक अद्वितीय गरिमामय और सज्जन व्यक्ति।

अखिलेश यादव ने पूर्व PM मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। अखिलेश ने X पर लिखा- सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन एक अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है। भावभीनी श्रद्धांजलि !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *