Books in library

परशुराम सेना प्रकोष्ठ से मंडल प्रभारी देवीपाटन बने पंडित अभिषेक चौबे

परशुराम सेना प्रकोष्ठ से मंडल प्रभारी देवीपाटन बने पंडित अभिषेक चौबे

परशुराम सेना के मंडल प्रभारी देवी पाटन बने पंडित अभिषेक चौबे 

वीरेंद्र कुमार राव, बहराइच। परशुराम सेवा संस्थान ‘इकाई’ परशुराम सेना प्रकोष्ठ से मंडल प्रभारी देवीपाटन पंडित अभिषेक चौबे को बनाया गया। परशुराम सेना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र नाथ तिवारी के निर्देशानुसार में सिसई हैदर ब्लॉक तेजवापुर जिला बहराइच निवासी पंडित अभिषेक चौबे को प्रदेश कोषाध्यक्ष पंडित चन्द्र भूषण द्विवेदी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पंडित स्नेह शुक्ला ने अंगवस्त्र व नियुक्ति पत्र देकर देवी पाटन मंडल का मंडल प्रभारी बनाया नियुक्त किया।

पंडित अभिषेक चौबे ने बताया कि परशुराम सेना प्रकोष्ठ से हमें मंडल प्रभारी देवी पाटन पद पर नियुक्ति की गई है। साथ में अरविंद कुमार पांडेय को मंडल उपाध्यक्ष व दीपक पांडेय को सदस्य नियुक्त किया गया।

पंडित अभिषेक चौबे ने कहा कि संगठन की नीतियों एवं सिद्धान्तों का पालन करते हुए देवीपाटन मंडल के ब्राह्मण समाज का उत्थान करेंगे व संगठन को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाएंगे। पंडित अभिषेक चौबे को मंडल प्रभारी देवी पाटन बनने पर ब्राह्मण संगठनों में खुशी की लहर है और सभी ने बधाई दी।

इस मौके पर जिला संरक्षक पुंडरीक पांडेय, जिला संयोजक विश्वसवरूप मिश्रा , जिला प्रभारी दिलीप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा, जिला महासचिव नीरज अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष अंबरीष अवस्थी, जिला प्रवक्ता अरून तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष आईटी सेल इंद्रेश मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष पयागपुर विनोद तिवारी, ब्लॉक संरक्षक डीके मिश्रा, आशीष अवस्थी, गौरव मिश्रा, राजू चौबे समेत अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *