Books in library

पंचायत सिपहिया प्यूली गांव में शुक्रवार देर शाम तक रंजिश में पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र को ग्राम प्रधान के भतीजे ने गोली मार दी

पंचायत सिपहिया प्यूली गांव में शुक्रवार देर शाम तक रंजिश में पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र को ग्राम प्रधान के भतीजे ने गोली मार दी

हरदी थाना क्षेत्र में चली गोली क्षेत्र में दहशत का माहौल 

रिपोर्ट वीरेंद्र कुमार राव, बहराइच। महसी ( बहराइच ) ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली गांव में शुक्रवार देर शाम तक रंजिश में पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र को ग्राम प्रधान के भतीजे ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली की ग्राम प्रधान सीमा अवस्थी हैं। पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान प्रधान दोनों के परिवार के बीच रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम को 7.30 बजे के आसपास पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधान के परिवार के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच ग्राम प्रधान सीमा अवस्थी के भतीजे मृत्युंजय अवस्थी ने अवैध असलहे से गोली राजन अवस्थी उर्फ धुन्नू (28) को मार दी। गोली युवक के पेट के ऊपर लगी। युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घायल को सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज में सुधार न होने पर रात नौ बजे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव भी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। मामले में चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच विवाद को लेकर तनाव है। पुलिस तैनात कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *