Site icon India Live Today

भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस व SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान

 भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस व SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान

वीरेंद्र कुमार राव, बहराइच। बहराइच  रूपाइडीहा भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस व सशस्त्र सीमा बल द्वारा संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह ने किया।

रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक व एसएसबी के सहायक कमांडेंट की मौजूदगी में संयुक्त टीम ने मुन्सिपुरवा फॉरेस्ट क्षेत्र में गहन पेट्रोलिंग की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर संचालित की गई। इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, तस्करी, अवैध घुसपैठ तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना था।

Exit mobile version