Site icon India Live Today

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान गोरखपुर के कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत

Congress protest me gorakhpur prabhat panday ki maut

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान गोरखपुर के कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत

अजय राय बोले- यह मौत नहीं, हत्या

 मामले की जांच होगी: बृजेश पाठक 

     लखनऊ। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान आज जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान मूल रूप से गोरखपुर के सहजनवा के रहने वाले एवं युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव प्रभात पांडेय की मौत हो गई। कहां जा रहा है कि उनकी मौत सिर के पीछे की तरफ चोट लगने से हुई है। शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है। प्रभात की मौत की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सिविल अस्पताल पहुंच गए। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने प्रदर्शन को रोकने के लिए नुकीली कीलें लगवाई थीं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए। यह मौत नहीं हमारे कार्यकर्ता की हत्या है।

वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होने कहा कि मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।

Exit mobile version