Site icon India Live Today

दिल्ली और मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी अपने जानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में मनाया जश्न।

दिल्ली और मिल्कीपुर उत्तर प्रदेश में अपने जानदार जीत

दिल्ली और मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी अपने जानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में मनाया जश्न।

दिल्ली और मिल्कीपुर उत्तर प्रदेश में अपने जानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में मनाया जश्न।

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश में अपने बहुमत के साथ शानदार जीत और उपचुनाव मिल्कीपुर उत्तर प्रदेश में अपने जानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में जश्न तो मनाया ही तत्पश्चात क्षेत्र की जनता के साथ भी मिष्ठान वितरण कर क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता का भी आभार व्यक्त किया। भाजपा नेताओ ने भी भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भी अपना आभार व्यक्त किया धन्यवाद दिया।

पूर्वी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने गोमती नगर संजय गांधीपुरम आदि क्षेत्र में ढोल मिठाई के साथ भ्रमण कर अपनी खुशी और उत्साह का पदयात्रा द्वारा उत्साह वर्धन किया। भाजपा नगर उपाध्यक्ष OBC मोर्चा दीपू जायसवाल पूर्व मंडल एक मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय भाजपा नेता विनीत शुक्ला ल़़लला भैया प्रवीण मिश्रा प्रदीप शर्मा विजय सोनकर मनोज श्रीवास्तव नीलम श्रीवास्तव ज्योति मिश्रा सीमा डिमरी अल्पना सक्सेना सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने  जीत के जश्न को उत्साह के साथ क्षेत्र में मनाते हुए सभी शीर्ष नेतृत्व और संगठन को धन्यवाद दिया।

Exit mobile version