India Live Today

दिल्ली में प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, इन 48 सीटों पर जीती भाजपा, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इन 48 सीटों पर जीती भाजपा, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। दिल्ली में मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने जनता को बधाई दी है। पीएम ने लिखा- दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।

%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%A1%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%A4%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%8F%E0%A4%AE%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%AC%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%88दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रचंड जीत दर्ज की है। दिल्ली में 27 सालों बाद भाजपा सरकार बनाने वाली है। 48 सीटों पर भाजपा ने तो 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरों को पराजय का सामना करना पड़ा है।

इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया को भी पराजय का सामना करना पड़ा है। सौरभ भारद्वाज समेत कई अन्य नेताओं को भी पराजय का सामना करना पड़ा है।

इन 48 सीटों पर जीती भाजपा

नरेला- राज करण खत्री

तिमारपुर- सूर्य प्रकाश खत्री

आदर्श नगर- राज कुमार भाटिया

बादली- अहीर दीपक चौधरी

रिठाला- कुलवंत राणा

बवाना- रविंदर इंदराज सिंह

मुंडका- गजेंद्र गोयल

नांगलोई जाट- मनोज कुमार शौकीन

मंगोलपुरी- राज कुमार चौहान

रोहिणी- वीजेंद्र गुप्ता

शालीमार बाग- रेखा गुप्ता

शकूरबस्ती- करनैल सिंह

त्रिनगर- तिलक राम गुप्ता

वजीरपुर- पूनम शर्मा

मॉडल टाउन- अशोक गोयल

मोती नगर- हरीश खुराना

मादीपुर- कैलाश गंगवाल

राजौरी गार्डन- मनजिंदर सिंह सिरसा

हरिनगर- श्याम शर्मा

जनकपुरी- आशीष सूद

उत्तम नगर- पवन शर्मा

द्वारका- प्रद्युम्न सिंह

मटियाला- संदीप सेहरावत

नजफगढ़- नीलम पहलवान

बिजवासन- कैलाश गहलोत

पालम- कुलदीप सोलंकी

राजेंद्र नगर- उमंग बजाज

नई दिल्ली- प्रवेश वर्मा

जंगपुरा- तरविंदर सिंह मारवाह

कस्तूरबानगर- नीरज बसोया

मालवीय नगर- सतीश उपाध्याय

आरके पुरम- अनील कुमार शर्मा

मेहरौली- गजेंद्र सिंह यादव

छत्तरपुर- करतार सिंह तंवर

संगम विहार- चंदन कुमार चौधरी

ग्रेटर कैलाश- शिखा रॉय

त्रिलोकपुरी- रविकांत

पटपड़गंज- रविंदर सिंह नेगी

लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा

विश्वास नगर- ओम प्रकाश शर्मा

कृष्णानगर- अनील गोयल

गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली

शहादरा- संजय गोयल

रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन

घोंडा- अजय महावर

मुस्तफाबाद- मोहन सिंह बिष्ट

करावल नगर- कपिल मिश्रा

विकासपुरी- पंकज कुमार सिंह

Exit mobile version