एक हजार नए फायर फाइटर भर्ती होंगे : मनोज वर्मा
लखनऊ सिविल डिफेंस में और तेजी लाने के लिए अगले तीन महीने में प्रखंड चौक में एक हजार नए फायर फाइटर की भर्ती की जाएगी। ये बात लखनऊ सिविल डिफेंस के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने एक बैठक के दौरान कही।

प्रखंड के डिविजनल वार्डन सुनील कुमार शुक्ला ने पुराने और निष्क्रिय फायर फाइटर के स्थान पर नए फायर फाइटर की भर्ती पर सहमति जताई। जिसके बाद बैठक में उपस्थित समस्त वार्डेनो को निर्देश दिए गए कि योजनाबद्ध तरीके से अगले तीन महीने में एक हजार नए फायर फाइटर की भर्ती करना सुनिश्चित करे। जिसके लिए प्रखंड के सभी दस पोस्ट वार्डन अपने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में संपर्क करे। सुनील शुक्ला ने सेक्टर वार्डेनो से कहा कि वो लक्ष्य के अनुरूप अपने सेक्टर में 15 वर्ष से ऊपर के व शारीरिक रूप से मौजूद लड़के और लड़कियों को सिविल डिफेंस से जुड़ने हेतु प्रेरित कर फायर फाइटर के रूप में भर्ती करने के अभियान में जुट जाएं।
नववर्ष पर आयोजित प्रथम बैठक में प्रखंड के डिप्टी डिविजनल वार्डेन जावेद जैदी, जगदीश यादव, घटना नियंत्रण अधिकारी सईद अख्तर, पोस्ट वार्डन इसरार अहमद, रितेश पटेल, अमर कुमार, मनोज तिवारी, रानी, राखी बहेलिया, आदि उपस्थित रहे।