कहते है सफलता सुविधाओं की मोहताज नहीं होती इस वाक्य को सिद्ध कर दिखाया सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने
सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चो ने बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
मलिहाबाद। कहते है सफलता सुविधाओं की मोहताज नहीं होती इस वाक्य को सिद्ध कर दिखाया सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलिहाबाद ब्राँच में इंटरमीडिएट में आशीष त्रिपाठी 97 प्रतिशत,शास्वत रस्तोगी 96 प्रतिशत,दिव्यांशी पाल 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए स्कूल का सीबीएसई बोर्ड 2026 में परिणाम 100 प्रतिशत रहा जिसमे छात्रों ने स्कूल व जिले का नाम रोशन किया वही स्कूल के अन्य बच्चो ने भी 100 प्रतिशत परिणाम लाकर क्षेत्र और स्कूल का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर एमडी प्रमोद सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रोत्साहित किया और आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आज का यह अवसर हमारी संस्था के लिए ऐतिहासिक है।पहले हाई स्कूल और अब इंटरमीडिएट बोर्ड परिणामों मे अपना परचम लहराकर उन्हे गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।एमडी प्रमोद सिंह ने कहा छात्र जिस मेहनत व लगन से आगे बढ़ रहे निश्चय ही वह एक दिन स्कूल ही नही अपितु देश का नाम रौशन करेंगे उन्होंने टीचर स्टाफ की सराहना करते हुए सभी को सम्मानित किया। विद्यालय की प्रबन्धक व अभिभावक वन्दना सिंह ने खुशी के इस अवसर पर स्कूल के टॉपर बच्चो का मुंह मीठा करवाया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की।
प्रधानाचार्य एसके त्रिपाठी ने छात्रों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के कठिन परिश्रम को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा हमारे शिक्षकों ने जिस शैक्षिक उपकरणों का उपयोग किया है वे बेहतर परिणाम के लिए आवश्यक थे।बच्चो के भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए जो कुछ करना पड़ेगा वह सब करेंगे।

