Site icon India Live Today

खण्ड शिक्षा अधिकारी सुन्दर लाल रावत ने की प्रधानाध्यापको संग समीक्षा बैठक

नवागन्तुक खण्ड शिक्षा अधिकारी सुन्दर लाल रावत ने की प्रधानाध्यापको संग समीक्षा बैठक

खण्ड शिक्षा अधिकारी सुन्दर लाल रावत ने की प्रधानाध्यापको संग समीक्षा बैठक

वीरेंद्र कुमार राव, बहराइच। (महसी)रामगांव आज दिन बुधवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र तेजवापुर के प्रांगण में   विकास खण्ड तजवापुर के समस्त प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों की एक बहुत ही महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन किया गया।

नवागन्तुक खण्ड शिक्षा अधिकारी सुन्दर लाल रावत के द्वारा विभागीय प्राथमिकताओं के आधार पर समस्त कार्य ससमय पूर्ण करने की बात कही गयी। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा भी शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी को सहयोगात्मक रुख अपनाने को कहा।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार पाठक, विजय कुमार उपाध्याय, जय सुख लाल मिश्र,भुवनेश्वर पाठक,अनिल सिंह,नन्द कुमार शुक्ल,मो०सिराजुद्दीन न्यूटन,चन्द्र शेखर नागवंशी,सतीश कुमार पाण्डेय,राजेश कुमार पाण्डेय,उदयबीर सिंह,सुरेंदर कुमार पांडेय,उत्कर्ष तिवारी सहित सैकड़ो प्रधान शिक्षक उपस्थित रहें,इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी।

Exit mobile version