MUMBAI CRMS द्वारा विशाल जोनल कमर्शियल कान्फ्रेंस
CSMT ऑडिटोरियम। मुंबई में सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ का विशाल जोनल कमर्शियल कॉन्फ्रेंस” CRMS के अध्यक्ष एवं NFIR के संयुक्त महामंत्री डॉ. प्रवीण बाजपेयी ने अध्यक्षता करते हुए वाणिज्य विभाग की समास्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारी किन किन परिस्थितियों में रेलयात्रियों को महत्वपूर्ण सुविधा देकर अपने कर्तव्य का पालन करते हैं उसके बाद भी कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती वाणिज्य विभाग रेलवे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए करोड़ों का राजस्व एकत्रित करता है रेल प्रशासन को प्रभावी तरीके से सभी समास्याओं का समाधान करना चाहिए सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के सभी मंडलों का विशेष योगदान रहा।
मुंबई मंडल भुसावल नागपुर पुणे सोलापुर सहित सभी मंडलों से भारी संख्या में वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों, टिकट चेकिंग स्टाफ, बुकिंग स्टाफ आरक्षण विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहित होकर भाग लिया। कर्मचारियों की समस्याओं। अध्यक्ष ने रेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखते हुए कहा कि कर्मचारी किन किन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मध्य रेलवे के CCM (PM) डॉ. सुमंत देऊलकर, Sr DCM डॉ. शिवराज मानसपुरे, Sr. DCM (Works) प्रकाश कनोजिया सहित कई रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एवं सभी अतिथियों द्वारा स्वर्गीय श्री एस.एम. शुक्ला जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

CRMS के मजबूत पक्ष और तर्कों को सुनने के बाद, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने सम्बोधन में माना कि कमर्शियल कैडर द्वारा उठाई गईं सभी समस्याएं और मांगें एकदम सही, तार्किक और जायज हैं। उन्होंने संगठन को आश्वासन दिया कि मांग जायज है सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान किया जाएगा। मुंबई मंडल के सचिव संजीव कुमार दुबे ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया कमर्शियल कैडर की समस्याओं को मुखर रूप से उठाने का कार्य CRMS के उपाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे जी ने किया। इस अवसर अध्यक्ष सहित कार्यकारी अध्यक्ष वी के सावंत राम खापटे महामंत्री अनिल कुमार दुबे उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया संयुक्त महामंत्री धर्मेश कर्दम जमील ख़ान सचिव राजकुमार अमीर खान डी वी रमन जोनल मीडिया सलाहकार आर बी चतुर्वेदी सुनील मिश्रा एस पी सिंह बागेबाडी राकेश एवं जोनल महिला अध्यक्ष छाया शेलके सचिव सिंह मंडलों के सभी पदाधिकारी सभी शाखाओं के अध्यक्ष सचिव ने भाग लेकर सफ़ल बनाया । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।