Site icon India Live Today

मुंबई में यात्रियों से भरी नाव समुद्र में पलटी: 3 नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत

Mumbai Nav hadsa me 13 log maut

यात्रियों से भरी नाव समुद्र में पलटी: 3 नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत, 101 को बचाया गया

  मुबंई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों से भरी नुलकमल नाम की नाव की टक्कर एक स्पीड बोट से हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में 3 नौसैनिकों के होने की भी बात कही जा रही है। नाव एलिफेंटा जा रही थी। हादसे के बाद 101 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर होने के चलते उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

अपडेट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शाम 7.30 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टरों का उपयोग करते हुए नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह उपलब्ध होगी। शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी।

Exit mobile version