नाइट क्लब में आग लगने से 3 महिलाओं सहित 25 लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल
पणजी। गोवा के एक नाइट क्लब में बीती रात हुए सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। मृतकों में 4 टूरिस्ट और क्लब के किचन स्टाफ के 14 कर्मचारी हैं, ज्यादातर लोगों की मौत धुंए के कारण दम घुटने से हुई। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अग्निकांड के बाद मौके का निरीक्षण किया। यह हादसा राजधानी पणजी से करीब 25 किमी दूर मशहूर क्लब ‘वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन’ में हुआ, जो पिछले साल ही खुला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों को 2 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार की मदद का ऐलान किया गया है।
