Site icon India Live Today

SKS कालेज सबलापुर में आयोजित हुआ माडल प्रदर्शनी

एसकेएस कालेज सबलापुर में आयोजित हुआ माडल प्रदर्शनी

SKS कालेज सबलापुर में आयोजित हुआ माडल प्रदर्शनी 

वीरेंद्र कुमार राव, बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर में सोमवार को माडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें नर्सिंग के एएनएम, जीएनएम व बीएसए नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसको संस्था डायरेक्टर पल्लवी शुक्ला व नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर ने माडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से विधिवत जानकारी ली।

डायरेक्टर पल्लवी शुक्ला व प्राचार्य हरीश नागर ने कहा इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र – छात्राएं नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले छात्र – छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए सराहना भी की। इस मौके पर मैनेजर आस्था शुक्ला, शिक्षिका सौम्या सिंह, सुनिधि शुक्ला, आंचल सिंह,ईशा वर्मा, संगीता पाल, कीर्ति मिश्रा,लवीशा प्रजापति, फूलचंद्र डावरिया,पुष्पेन्द्र तिवारी मौजूद रहें।

Exit mobile version