Site icon India Live Today

जोन 7  में नगर निगम सफाई कर्मचारीयों  के साथ हुआ लड़ाई झगड़ा

जोन 7 में नगर निगम सफाई कर्मचारीयों के साथ हुआ लड़ाई झगड़ा

जोन 7  में नगर निगम सफाई कर्मचारीयों  के साथ हुआ लड़ाई झगड़ा 

लखनऊ। क्षेत्र में साफ सफाई के मामले को लेकर हुआ बवाल। स्थानीय ठेले वालों ने की गाली गलौज हाथापाई की आई नौबत। लखनऊ नगर निगम के जोन-7 में रविवार सुबह मारपीट हो गई। नगर निगम की टीम इंदिरा नगर में अवैध तरीके से लगे ठेलों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। वहां गुस्साए लोगों ने मारपीट की। निगम के अधिकारियों ने कहा कि अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेश ने मारपीट की है। वे इंदिरा नगर एरिया में अवैध तरीके से ठेले लगाते हैं। इन्हें हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची थी।

क्षेत्रीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जिलाधिकारी तथा पुलिस कमिश्नर को तत्काल इस घटना में त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों तथा बसी हुई अवैध झुग्गी झोपड़ियां को तत्काल हटाने के लिए भी निर्देशित किया।

विधायक जी ने जिलाधिकारी और लखनऊ कमिश्नर को फ़ोन पर पूरे मामले की दी जानकारी अवैध कारोबार व आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

मौके पर पहुची महापौर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह नगर निगम कर्मचारियों ने महापौर से की शिकायत। महापौर ने भी नगर निगम कर्मचारी के साथ हुई मारपीट को लेकर जताई नाराज़गी। नगर निगम कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के बाद नगर निगम कर्मयो में काफी नाराज़गी। थाना इंद्रानगर छेत्र के इंद्रा प्रियदर्शनी वार्ड का मामला।

Exit mobile version