Books in library

स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

वीरेन्द्र कुमार राव, बहराइच। आज माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के शुभावसर पर स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ आज दिनांक 17 सितम्बर 2025, दिन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर आकांक्षी नगर योजना से संबंधित सम्यक संस्थान द्वारा प्रदान किए गए ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग उपकरण एवं आंखों की जांच से संबंधित अत्याधुनिक उपकरण का लोकार्पण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज मे किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा संयोजक श्री गौरव वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख श्री संदीप सिंह बिसेन और नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी शिवम् द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय जननायकगण व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नगर स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप सिंह व मुख्यमंत्री फैलो अपर्णा तिवारी और तकनीकी सहायक प्रज्ञा सिंह भी गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक द्वारा बताया गया कि
यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *